दरभंगा : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन स्थानीय पत्रकारों और पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के लिए वर्कशॉप का आयोजन करेगा। इसमें विशेषज्ञों के माध्यम से प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया से संबंधित बारीकियों को सिखाया जाएगा। इसके अलावा बिरौल में सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों की तिथि जल्द घोषित की जायेगी। इसकी घोषणा विश्व श्रमिक दिवस पर यूनियन की ओर से की गयी।

यूनियन की ओर से लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में ‘श्रमिकों की दशा और श्रम कानून’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने वर्तमान समय में श्रमिकों के सामने आने वाली चुनौतियों, उनके कौशल को नयी तकनीक के अनुरूप विकसित करने और श्रम कानून का श्रमिकों के हित में उपयोग पर चर्चा की गयी।

यूनियन के जिलाध्यक्ष अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि आज श्रमिकों के सामने कई समस्याएं हैं। खासकर निजी क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जाता है। इसकी वजह उनमें एकजुटता और जानकारियों का अभाव हैं। श्रमिकों को नये जमाने के अनुसार खुद को बदलना चाहिये।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
पत्रकार उमाशंकर राय ने कहा कि कॉरपोरेट युग में श्रमिक संगठनों और यूनियनों की प्रासंगिकता पर प्रश्न चिह्न लगाया जाता है। ऐसे में संगठनों को चाहिये कि वे बदलते दौर में अपनी प्रासंगिकता श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच साबित करें।

कार्यक्रम में शशि मोहन भारद्वाज, संजीव कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, फिरदौस अली, आशीष सिंह, संतोष मण्डल, शंकर सहनी, मुन्ना चौधरी, प्रकाश झा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, रविकांत ठाकुर आदि ने भी विचार रखे। वहीं राष्ट्रभाषा हिन्दी विकास परिषद् की ओर से श्रम दिवस के अवसर पर हीरालाल सहनी की अध्यक्षता में शिवाजीनगर मुहल्ला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. रामचंद्र सिंह चंद्रेश ने कहा कि मजदूरों को प्रेम की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. रविन्द्र कुमार सिन्हा, उदय रंजन, महाकांत प्रसाद, डॉ. मदन लाल केवट, विद्या कुमार झा, प्रकाशचंद्र प्रभाकर, सोनू कुमार, लाल कुमार, कादम्बरी, शालिनी कुमारी, डॉ. अनुराग, अरविंद मंडल, उपेन्द्र सिंह राही, डॉ. उमेश उत्पल, शत्रुघ्न ठाकुर आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !