डेस्क : सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है और टॉपर बनी हैं. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 499 अंक लाकर टॉप किया है.

सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन में हुआ है, वहीं पटना रीजन से नोट्रेडेम स्कूल की मरियम रजा खान बिहार टॉपर हैं उन्हें उन्हें 500 में 489 अंक मिले हैं. उन्होंने कुल 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वहीं दूसरा स्थान सार्थक वत्स का है जिन्हें 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मरियम के माता-पिता शिक्षाविद् हैं और एसटी रजा इंटरनेशनल स्कूल और एसटी रजा गर्ल्स स्कूल का संचालन करते हैं. पिता का नाम तारिक रजा खान और मां का नाम शाहिना खान है. मरियम के दो और भाई-बहन हैं. मरियम ने अपनी तमाम स्कूली शिक्षा नोट्रेडेम स्कूल से ही प्राप्त की है.

मरियम ने बताया कि वे बहुत खुश हैं और आगे वे आर्किटेक्चर या कंप्यूटर साइंस में अपना कैरियर देखती हैं. फिलहाल वे जेई एडवांस की तैयारी कर रही हैं और उसकी परीक्षा देंगी. मरियम को इंग्लिश और फिजिक्स में 95, मैथ्स में 99 और केमेस्ट्री में 100 नंबर मिले हैं.

किताबों का अध्ययन बहुत जरूरी
सीबीएसई 12वीं में 489 अंक लाकर 97.8 परसेंटाइल प्राप्त करनेवाली मरियम रजा खान आइआइटियन बनना चाहती है. उसने जेईई मेन की परीक्षा भी दी है. मरियम ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इन किताबों का गंभीरता से अध्ययन करने के बाद बार-बार रिवीजन भी बहुत जरूरी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !