दरभंगा : प्रखंडों के सभी पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं की भौतिक सत्यापन के बाद जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने बीडीओ कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की और कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता में है यह योजना। उन्होंने नल-जल योजना, गली-नाली योजना, इंदिरा आवास योजना, शौचालय निर्माण योजना सहित बाढ़ पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया। निरीक्षणोपरान्त सभी अधिकारियों को द्वारा जिलाधिकारी को निरीक्षण प्रतिवेदन समर्पित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित प्रखण्डों के बीडीओ से वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण प्रतिवेदन में उठाए गये बिन्दुओं के बारे में सवाल-जबाव किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सरकार के सात निश्यय योजनाओं का तीव्र गति से क्रियान्वित कराने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि 10 जून तक सभी प्रखण्डों में हर हाल में गली-नाली योजना का कार्य प्रारंभ कर दी जाय। उन्होंने नल-जल योजना का कार्य चल रहा है इसमें तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां जल संकट है। वहां बोरिंग कराकर तुरंत स्टैड पोस्ट लगाकर पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाय एवं साथ-साथ पाइप बिछाने का भी कार्य जारी रखा जाय। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों के लाभार्थियों को भुगतान में भी काफी कमी पायी गई। जिलाधिकारी ने निर्मित शौचालयों की जियो टैगिंग कराकर तीव्र गति से भुगतान कराने का निदेश दिया। कई जनप्रतिनिधियों द्वारा आज के निरीक्षण में शिकायत किया गया कि प्रखण्ड समन्वयकों द्वारा शौचालय निर्माण के जियो टैगिंग एवं भुगतान की कार्रवाई करने में विलंब किया जा रहा है। जिसमें बिरौल प्रखण्ड के प्रखण्ड समन्वयक के विरूद्ध ज्यादा शिकायतें प्राप्त होने की बात सामने आयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी ने बीडीओ को उक्त बीसी के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ बिना पूर्व सूचना वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से अनुपस्थित पाये गये, उनके विरूद्ध स्पष्टीकरण पूछने एवं उनका एक दिन का वेतन बंद करने का निदेश दिया गया। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के विरूद्ध भी कई शिकायते प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल को उक्त सीडीपीओ के विरूद्ध जांच कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच वीरेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामति, डी.सी.एल.आर. सदर पुष्पेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता उमाकान्त पाण्डेय, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा रवि शंकर तिवारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं अन्य प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !