लखनऊ (सुखलाल) : राजधानी की इंदिरा नगर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पिकनिक स्पाट के गेट के पास से एक ट्रक में भरी 1150 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है जिसमे 55200 अंग्रेज़ी शराब से पव्वा बोतल हैं। जिसके साथ ही अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र अमर सिंह, ट्रक मालिक विकास कुमार व ठेकेदार धर्मवीर को भी गिरफ्तार किया है जो गाड़ी को लेकर बिहार की ओर ले जाने की फिराक में था। साथ ही बताया गया कि ये अपराधी किस तरह से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे।

बताया है कि गाड़ी में शराब लोड होने के बाद गाड़ी के ड्राइवर को एक नया मोबाइल दे दिया जाता है मोबाइल में चार से पांच नंबर फीड कर दिए जाते हैं लगी हुई गाड़ी के आगे-आगे कोई और कार चलती है जो आगे के रास्ते को बताते चलती है। रास्ते में कोई खतरा नजर आता है तो ड्राइवर को सूचित कर के किसी सुरक्षित स्थान पर गाड़ी को रुकवा देते हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
साथ ही बताया है ड्राइवर के पास लगभग असली दिखने वाले पेपर जाल साज लोग तैयार कर देते हैं उसे कहां गाड़ी रोकना है किस रास्ते से जाना है समय समय पर उसे फोन करके बताते रहते हैं बीच-बीच में ड्राइवर भी इसमें चेंज किए जाते हैं जैसा कि पकड़ी गई गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला यह ड्राइवर सोनीपत से इस गाड़ी में बैठा था इसके पहले कोई और ड्राइवर गाड़ी लेकर सोनीपत तक आया था। इस माल को वे बिहार तक ले जाने की फिराक में थे। इस तरह अगर गाड़ी पकड़ी जाती है तो ड्राइवर के पास केवल वही चार नंबर मिलते हैं जो उसके मोबाइबल में फीड रहते हैं शेष कोई जानकारी नहीं मिल पाती है यह पूरा ग्रुप एक नेक्स्स बनाकर काम करता है और अवैध शराब का व्यापार करता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !