Breaking News

योगी आदित्यनाथ मेरे भगवान कृष्ण हैं और मैं उनका अर्जुन हूं – रवि किशन

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) :भोजपुरी अभिनेता और नवनिर्वाचित भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल कराना चाहते हैं। रविकिशन ने गोरखपुर लोकसभा सीट पर सपा के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया।

आदित्यनाथ लगातार पांच बार यहां से सांसद रह चुके हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद 2017 में हुए उपचुनाव में भाजपा यहां से हार गयी थी। रवि किशन ने कहा, ”योगी आदित्यनाथ मेरे भगवान कृष्ण हैं और मैं उनका अर्जुन हूं। मैं उनके नेतृत्व में गोरखपुर को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए काम करुंगा।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर तेजी से बढ़ रहा है और शहर में यातायात जाम की समस्या अकसर परेशानी खड़ी कर देती है। उन्होंने गोरखपुर में फ्लाईओवरों की जरूरत बताई। किशन ने कहा, ”शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कम से कम छह फ्लाईओवरों की जरूरत है और मैं यह बात केंद्रीय मंत्री

नितिन गडकरी के संज्ञान में ला चुका हूं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द लोगों के लिए कुछ अच्छी खबर आएगी।
49 वर्षीय रविकिशन स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए अपने क्षेत्र में एक ‘फिल्म सिटी बनाने के भी इच्छुक हैं। अभिनेता ने कहा कि क्षेत्र में फिल्म सिटी रोजगार का अच्छा सृजन कर सकती है। किशन ने 2014 का लोकसभा चुनाव जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और हार गये थे। वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के पीछे मोदी और योगी सरकारों के किये गये काम हैं।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …