डेस्क : टीम गौरवशाली दरभंगा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नरगौना परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में भारी संख्या में पहुंचे आमजनों ने योग गुरु विनोद महतो और अमर पाण्डे के दिशा-निर्देश में योगाभ्यास किया।

योग गुरु ने योग अभ्यास कराते हुए योग की महत्ता को स्पष्ट करते हुए कहा कि योग एक प्राचीन परंपरा और आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसमें तन ,मन और प्रकृति के बीच एक आत्म भाव स्थापित होता है साथ ही व्यक्ति नकारात्मक व्यक्तित्व को छोड़ सकारात्मक व्यक्तित्व हासिल करता है । आज ऊर्जावान भारत के वर्तमान परिदृश्य में हर व्यक्ति कई शारीरिक बीमारियों जैसे मधुमेह उच्च रक्तचाप श्वास रोग समेत कुछ मानसिक विकारों जैसे घबराहट, अवसाद और मनोविकार जैसे लक्षणों से ग्रसित हैं और इन लक्षणों का एकमात्र इलाज योग ही है।योगाभ्यास के दौरान कई तरह के योग लोगों को बताया गया जिसके बाद शिविर में पहुँचे लोगों ने अपने व्यक्तिगत परेशानियों को साझा कर उसे योग से दूर करने का गुर भी सीखा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कार्यक्रम के संयोजक रवि प्रकाश ने कहा योग आसन या मुद्राओं का संयोजन ही नहीं अपितु अपने आप में एक वृहद ग्रंथ है जिसमें जीवन के हर प्रश्न का समाधान है।

साथ ही गौरवशाली दरभंगा टीम ने इस अवसर पर योगाभ्यास में सम्मिलित लोगों से आग्रह किया कि योग को नियमित करें औऱ इसको और प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक महीने के 21 तारीख को एकत्रित होकर नए नए योग को सीखें, साथ ही हम जिस तरह से सभी भौतिक चीजों के लिए आतुर होते हैं उसी प्रकार योग के लिए भी जुनूनी बने क्योंकि भौतिक चीजें हमारे जीवन पर व्यापक नकारात्मक असर भी छोड़ती है जबकि योग आपके जीवन शैली में बदलाव कर आपको हमेशा सकारात्मक और स्वस्थ रखता है।
कार्यक्रम के संयोजक रवि प्रकाश समेत गौरवशाली दरभंगा टीम के सदस्य संतोष चौधरी, कल्पराज नागवंशी, कुमार अभिषेक, अविनाश, दीपेश, मधुकर, सत्यम,नीरज सहित कई आमजनों ने योगाभ्यास किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !