Breaking News

दरभंगा सदर के कई नए इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

डेस्क : सदर प्रखंड के कई नए इलाकों में मंगलवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। कमला नदी के किनारे छोटाइपट्टी, खुटवाड़ा, अतिहर पंचायत को बाढ़ ने विशेष क्षति पहुंचाई है। इन पंचायतों की फसल को बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। निचले इलाके के कुछ घरों में भी पानी घुस चुका है। छोटाईपट्टी के नवटोली, बलिया, टेकटार, टीकाघरारी आदि गांवों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर चुका है।

छोटाईपट्टी से अमडीहा खरंजा सड़क मे कटाव के कारण उस रास्ते से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने पंचायत में पहुंचकर मुखिया अमरजीत सिंह व पंसस सुभाष सिंह से मिलकर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। खुटवाड़ा पंचायत के खुटवाड़ा वार्ड 10, 11, 12 गौसा, पूरा रामटोली मल्ह टोली, कवरिया मुसरटोल में बाढ़ का पानी जमा हो गया है।

मंगलवार को डीएसओ सह प्रखंड के वरीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी व बीडीओ रवि सिन्हा खुटवाड़ा पहुचे। मुखिया प्रतिनिधि अनवर आजम के साथ पंचायत में बाढ़ का जायजा लिया। मध्य विद्यालय खुटवाड़ा के प्राचार्य को बुलाकर स्कूल में सामुदायिक किचन शुरू करने का निर्देश दिया। अतिहर पंचायत के डीहबेड़ई, रामबेड़ई, हिंगोली, कांटी, भलुआही, बेलवा आदि गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है।

कबीरचक पंचायत के बदिया, गढ़यिा व आदर्श नगर कॉलोनी बाढ़ से प्रभावित है। बदिया गांव के दर्जनों घरों में पानी घुुुस चुका है। वहीं चार घोरघट्टा के भिठी, मझियांम आदि गांव को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है।

Check Also

दरभंगा उत्पाद कोर्ट द्वारा शराब मामले में एक दोषी करार

डेस्क। दरभंगा के उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार …

LNMU :: नवीन स्वचालित मौसम स्टेशन का अधिष्ठापन, हर 15 मिनट की अवधि पर मिलेंगे आँकड़ें

  दरभंगा/बिहार – ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …