Breaking News

अपाचे चोरी कर भाग रहे युवक की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर में मंगलवार की सुबह बाइक चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित बलभद्रपुर से अपाची बाइक की चोरी कर भाग रहा था।

पूछताछ में अमरजीत कुमार यादव समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मनोरथपुर गांव के सुशील राय का पुत्र है। आरोपित सेवानिवृत्त शिक्षक का पुत्र है। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने से इनकार किया है। हालांकि उसने बताया कि वह आज सुबह में 19 हजार रुपए में दोनार निवासी आमोद कुमार सिंह से बाइक खरीद कर अपने घर जा रहा था। पुलिस अब आमोद की तलाश में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सैदनगर निवासी अपना शंकर सुमन दिव्यदर्शी बलभद्रपुर में अपने ससुराल अपाची बाइक बीआर 07 एल- 5979 के साथ गए थे। जब अपने ससुराल से बाहर आए तो सड़क किनारे अपनी बाइक गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी वह बाइक कहीं नहीं मिल पाया।

रात्रि होने के कारण वह वापस अपने सैदनगर स्थित आवास पर चले गए। सुबह में लहेरियासराय टावर पर इनकी नजर अपनी बाइक पर पड़ी।

जिसे एक युवक तेज रफ्तार से समस्तीपुर की ओर ले जा रहा था। इसके बाद हल्ला करते वे उसका पीछा कर सैदनगर में उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि अमरजीत पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Check Also

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार …

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …