दरभंगा : मोहर्रम को देखते हुए आईजी पंकज कुमार दाराद ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह का कोई भी मोबाइल पर मैसेज आए या कोई फोन करे तो उस पर त्वरित संज्ञान लें। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही। वहीं उन्होंने असामाजिक तत्वों को भी कड़े लहजे में चेतावनी दी है। कहा है कि किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश की तो जीवन भर पछताना पड़ेगा।

प्राथमिकी दर्ज कर जेल ही नहीं भेजा जाएगा बल्कि सजा भी दिलाया जाएगा। इसलिए उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मोहर्रम कमेटियों से लाइसेंस के अनुरूप जुलूस निकालने और शांति समिति के सदस्यों को सहयोग करने को कहा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर एसपी को जुलूस की वीडियोग्राफी कराने और सीसीटीवी से पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि तीनों जिलों को सरकार की ओर से शांतिपूर्ण मुहर्रम कराने के लिए 1-1 कंपनी फोर्स उपलब्ध कराई गई है। उनके द्वारा तीनों जिलों को 1-1 प्लाटून फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त दरभंगा जिले को अति संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अनुमंडल में 1-1 क्यूआरटी टीम की तैनाती करने का निर्देश दिया है।

दरभंगा सिंहवाड़ा कमतौल क्षेत्र में उनके कार्यालय और एसएसपी कार्यालय को मिलाकर एक अतिरिक्त क्यूआरटीम बनाई गई है। जो सिंघवाड़ा कमतौल थाना क्षेत्र में तैनात रहेगी। उन्होंने डीजे बाजा पर और अश्लील गाना व आपत्तिजनक झांकियों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !