Breaking News

“गौरवशाली दरभंगा” की तीसरी वर्षगाँठ, टीम ने बच्चों को भेंट की पठन-पाठन की साम्रगी

डेस्क : सोमवार को गौरवशाली दरभंगा टीम ने अपने स्थापना दिवस के तीन वर्ष पूरे होने पर राजकीय मध्य विद्यालय मथुरापुर कबीर चक में 200 बच्चों को शैक्षणिक साम्रगी बाँट सामाजिक सारोकारता के महत्व को समझाया।
हमारा प्यार,बच्चों का उपहार कार्यक्रम के तहत टीम ने उनकी साम्रगी को कपड़े के झोले में दे उन्हें प्लास्टिक ना उपयोग करने की सलाह भी दी।


बताते चले कि गौरवशाली दरभंगा टीम युवाओं का ऐसा समूह है जिसकी शुरुआत विगत तीन वर्ष पूर्व हुई थी और तब से लगातार टीम दरभंगा में समाजिक हित के लिए नए नए काम को कर समाज में नव चेतना का अलख जगा रही है।

कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आप के शुक्रगुज़ार है कि आप अपने मौलिक कर्तव्य को समझ कर गरीबी को बौना साबित करते हुए आज इस विद्यालय में नियमित पढ़ने आ रहे हैं।क्योंकि आज वर्तमान परिदृश्य में हमारे गौरव पर गरीबी का चोट भारी पर रहा हैं और सबसे ज़्यादा शिक्षा को प्रभावित कर रही हैं. बच्चों का ज्ञानवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षित समाज के बिना देश का विकास संभव नहीं इसलिए टीम की कोशिश रहती है कि सुशिक्षित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें.


वही टीम के अनुभवी सदस्य मनीष राज ने कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा देश का विकास नहीं हो सकता है और समाज को शिक्षित बनाना युवाओं की पहली प्राथमिकता होनी चाहिये जिसकी बुनियाद बच्चों को स्कूल से जोड़कर ही डाली जा सकती हैं.

गौरवशाली दरभंगा टीम के संस्थापक सदस्य राहुल कुमार का कहना है कि बच्चों को नि:शुल्क शैक्षणिक साम्रगी उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद बच्चों को मदद करनें में हमारी टीम को एक अलग ही आनंद मिलता है। जिसका अंदाजा हम और आप लगा भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जो प्रयास उनकी टीम कर रही है, उसमें सरकार भी भागीदार बने और ज्यादा से ज्यादा पढ़े लिखे युवाओं भी भागीदार बने। जिस से आने वाले समय में गरीबी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नही होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम के तीन साल बेमिसाल रहा और इन तीन सालों में दरभंगा के लोगों से उन्हें सहयोग भी मिल रहा है.

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने टीम के कार्यों को जानकर उन्हें तीन वर्ष पुरा करने और पठन पाठन की वस्तुओं के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। बच्चों के चेहरे उपहार पाकर खिल उठे थे.

टीम ने विद्यालय के शिक्षकों का भी सम्मान किया,सम्मानित होकर विद्यालय के प्राध्यापिका ने टीम के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी.

GHARSHA

कार्यक्रम में बच्चों के बीच टीम के सदस्य कल्पराज नागवंशी, राहुल कुमार,मनीष राज,संतोष चौधरी, अनूप ,कुमार अभिषेक,सत्यम, मधुकर,पीयूष, अविनाश, गुड्डू, सौरभ,अभिषेक कुमार झा आदि ने अपनी सहभागिता दी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …