डेस्क : “द हीरोज़ अवार्ड 2019” समारोह 12 सितंबर को दिल्ली में आयाेजित किया जाएगा। इस समारोह में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे काम कर रहे व्यक्ति को द हीरोज़ अवार्ड 2019 से नवाजा जाएगा। इस संबंध में उन्नत भारत सोशल वेलफ़ेयर सोसाइटी ने प्रेस को जानकारी दिए है।

संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के अनुसार नई दिल्ली स्थित कंस्टीच्यूसन क्लब में संध्या 5 बजे से इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। विगत कई वर्षों से उन्नत भारत सोशल वेलफेयर सोसायटी ने समाज के हर उस क्षेत्र में काम किया है जहां सरकारी तंत्र की निगाहें नहीं पहुंची।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्र का कहना है कि वैसे व्यक्ति जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना योगदान दिया है और उन्हें पहचान नहीं मिली उन्हें एक मंच पर लाकर “द हीरोज़ अवार्ड” से सम्मानित करेँगे।

इस कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, मीडिया , राजनीति व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति होगी ।

प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने संबंधित जुड़े मसलों पर विचार रखे जाएंगे और अपने सम्बोधन से लोगों को इस ओर अवगत कराएंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों को किस तरह से विकसित किया जाए।
भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश जी मुख्य वक्ता होँगे।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ,बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू , बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय, समेत कई दिग्गज मुख्य रूप से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !