चकरनगर इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : समर्पण मानव सेवा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा सेवा शिविर व नेत्र शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पर दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया जिसमें मरीजों का परीक्षण उचित सलाह व दवाएं भी वितरित की गईं।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य निदेशक अवकाश प्राप्त डॉ रामबाबू, उप जिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह, डॉक्टर सुशील और डॉक्टर अवधेश प्रभारी अधीक्षक के कुशल प्रयासों से संभव हो सका।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
ज्ञातव्य हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पर समर्पण मानव सेवा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सौजन्य से multi-speciality चिकित्सा सेवा शिविर व नेत्र शिविर का आयोजन डॉक्टर रामबाबू अवकाश प्राप्त स्वास्थ्य निदेशक, उप जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस, डॉ सुशील, डॉ अवधेश प्रभारी अधीक्षक के कुशल प्रयासों से संभव हुआ।
- ऐसे कार्यक्रमों से हमारे क्षेत्र की साधन विहीन या वयोवृद्ध ऐसे पीड़ित व्यक्ति जो कहीं आने जाने में असाध्य हैं या साधन विहीन है उन्हें यहां उचित व्यवस्था मिल सकी ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहें, हमारी स्तर से जो भी संभव हो सकता है किया जाएगा – इंद्रजीत सिंह (आईएएस) जिलाधिकारी

इस अवसर पर 8 सितंबर को मरीजों का परीक्षण रजिस्ट्रेशन व स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के द्वारा मरीजों को उचित सलाह और दवाएं भी वितरित की गईं।
- हमारे स्टाफ, सहयोगी साथियों ने इस शिविर में अकूत मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। मैं सभी के सहयोग से समय-समय पर जनहित में कार्यक्रमों को करवाता हूं जिससे हमारे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हो। लाभान्वित कराने के लिए हमारे स्टाफ ने जो सहयोग किया है चाहे वह चिकित्सक हो, एएनएम हो, या वार्ड बॉय, नर्स सभी बधाई के पात्र हैं हम इसके लिए सबको धन्यवाद देते हैं भविष्य में ऐसे कार्यक्रम और होते रहे इसके लिए अधिकारियों का सहयोग आवश्यक है – अवधेश यादव अधीक्षक सीएचसी राजपुर
इस कार्यक्रम की खबर सुनकर क्षेत्र में काफी राहत की सांस मिली। दूरदराजी स्थानों से आए चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें उचित परामर्श देते हुए दवाएं भी वितरित कीं।

इस अवसर पर डॉक्टर आर वी सिंह हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ वीके गुप्ता फिजीशियन, डॉक्टर शशांक चौधरी दंत चिकित्सक, डॉक्टर सुशील कुमार फिजीशियन, डॉक्टर महेश चंद्र त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ केके सक्सेना नेत्र रोग, डॉक्टर रमेश कुमार बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर आनंद कुमार गौतम होम्योपैथी, डॉ विजेंद्र सिंह फिजीशियन, डॉ अवधेश यादव फिजीशियन, डॉ अवधेश यादव डिप्टी सीएमओ के साथ-साथ गोपाल नारायण बी ए एम, वासिफ खान, गौरव यादव, ऋचा राय, प्रियंका सिंह फार्मासिस्ट, प्रियंका गोयल, शिवराज सिंह, नीतू शर्मा, ए पी सिंह एक्स रे टेक्नीशियन, अजय कुमार, संजीव कुमार एलटी, सुनील कुमार दुबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह फार्मासिस्ट, पंकज कटियार फार्मासिस्ट, सुरजीत, रमन, श्रीमती कुसुम चौधरी, विमलेश, सुरजीत कुमार, व बृजेश कुमार आदि वार्ड बॉय। सभी ने पीड़ित मरीजों के प्रति अपनी-अपनी सहानुभूति के साथ जो जिस लायक था सेवा मुहैया कराई। इस कार्यक्रम के लिए उप जिलाधिकारी आईएएस इंद्रजीत सिंह ने भूरी भूरी प्रशंसा की और उपरोक्त समस्त स्वास्थ्य टीम को बधाई देते हुए अवकाश प्राप्त स्वास्थ्य निदेशक का आभार व्यक्त किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !