Breaking News

पोलो मैदान स्थित धरनास्थल पर भाकपा ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बाद दिया धरना

दरभंगा : राज्यस्तरीय और स्थानीय विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरनास्थल पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन के बाद धरना दिया।

आंदोलनकारी बिहार में बिगड़ी विधि-व्यवस्था, केन्द्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों, बाढ़-सुखाड़ के स्थायी निदान, बाढ़ पीड़ितों को राहत, जर्जर सड़क-पुलों के अविलम्ब मरम्मति आदि की मांग कर रहे थे। समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन के बाद धरनास्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता रामनरेश राय ने की।

इस मौके पर जिला सचिव नारायणजी झा ने जिला में बिगड़ते विधि-व्यवस्था की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने पर बल दिया।

बिहार राज्य परिषद् के सदस्य राम कुमार झा, किसान नेता शत्रुध्न झा, राजीव कुमार चौधरी, रामनरेश राय, नवी हसन उर्फ कारी, सुधीर कुमार साह, विश्वनाथ मिश्र, रामसिंगार सिंह, सुधीर राय, रामचन्द्र साह, रामउदगार साह,

GHARSHA

लक्ष्मी कांत यादव, आशुतोष मिश्र, विद्या देवी, कमलाकांत ठाकुर, बृजभूषण सिंह, सुकुमारी देवी, चन्देश्वर सिंह, श्यामा देवी, अहमद अली तमन्ने, शैलेन्द्र मोहन ठाकुर, हरेकृष्ण राम, शिव नारायण यादव, शशि रंजन प्रताप सिंह, शरद कुमार सिंह आदि ने राज्य स्तरीय और स्थानीय समस्याओं पर अपने विचार रखे।

Check Also

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार …

दरभंगा :: 06 मई से 08 मई तक होगा ए.वी.एस.सी/ए.वी.पी.डी का मतदान, बनाए गए 23 मतदान दल

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव-2024 के …