डेस्क : बंगाली टोला स्थित वीणापाणि क्लब में मां का पट शुक्रवार को खुला। बंगाली पद्धति से पूजा होने के कारण यहां छह पूजा को ही पट खोले जाने की पुरातन परंपरा है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
बंगाली सोसाइटी के लोगों के अलावा स्थानीय लोग भी मैया के दर्शन करने को आतुर दिखे। पट खुलते ही दुर्गा मैया के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो उठा। वर्ष 1891 से यहां लगातर पूजा हो रही है।

इस वर्ष क्लब के भवन को नया स्वरूप दिया गया है। परिसर में मेले के लिए स्टॉल लागये जाने की तैयारी भी अंतिम चरण में है।

क्लब में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की खासियत यह है कि यहां पंडित भी कोलकाता से ही आते हैं। मैया की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार बंगाल से मंगवाये जाते हैं। ढ़ोल-नगाड़े का संगीत यहां की विशिष्टता है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !