Breaking News

कन्या सम्मान :: ‘चुप्पी तोड़ो-मुँह न मोड़ो’ अभियान का दूसरा दिन, उमड़ पड़ी जन भागीदारी

लखनऊ (रामकिशोर रावत) : बाल चौपाल द्वारा संयोजित अभियान ” चुप्पी तोड़ो – मुँह न मोड़ो ” का आज दूसरा दिन था ।

बाल चौपाल संरक्षक एवम अभियान के प्रमुख संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व के नेतृत्व में सह संयोजक एवं फ्लाइंग बर्ड्स फाउंडेशन के निदेशक अभिषेक मिश्रा “अभी ” और तनिष्क तिवारी ने सभी सहयोगी सदस्यों के साथ अभियान की शुरुआत आज बादशाह नगर रेलवे स्टेशन परिसर से की , इसके बाद बादशाह नगर दुर्गा पूजा , निशातगंज मार्केट , गोलमार्केट महानगर क्षेत्र में लोगों से सीधा संवाद करके उन्हें कन्याओं के सम्मान के प्रति जागरूक किया ।

बच्चियों के साथ होने बलात्कार , हत्या , ऐसिड अटैक जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिये शहरवासियों को सजग व एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया।


मुहिम के प्रति लोगों का जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से संचालित सिग्नेचर कम्पैन के तहत ऋषभ सिंह रावत , प्रतिभा , अवन्तिका , नितेश , हर्ष , गोलू आदि युवा साथियों ने लोगों से हस्ताक्षर भी करवाये ।


टीम के सभी साथियों के अथक सहयोग से चलाया जा रहा ये अभियान व्यापक जन समर्थन जुटा पाने में कामयाब होता दिखाई दे रहा है ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …