Breaking News

कुत्ता काटने से पागल हुई गाय, आधा दर्जन लोगों को किया घायल

लखनऊ ब्यूरो :: इंदिरानगर सेक्टर-11 स्थित गायत्री मार्केट में शनिवार को सुबह गाय ने लगभग आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। वह कुत्ता काटने से हुए रैबीज से पीड़ित हो गई थी। उसने सबमर्सिबल पम्प की एक टंकी भी फोड़ दी। कई साइकिलों को तोड़ डाला। नगर निगम के कैटिल कैचिंग दस्ता को मौके पर बुलाया गया। उसने किसी तरह गाय को पकड़कर कान्हा उपवन में इलाज के लिए पहुंचाया।


घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। गायत्री मार्केट में लाल रंग की गाय अचानक अपना मानसिक संतुलन खोकर इधर-उधर भागने लगी। रास्ते में पड़ी सेक्टर-11 निवासी वेद प्रकाश की पत्नी को घायल हो गईं। गाय के पागल होने व इधर-उधर भागने से वहां हड़कम्प मच गया। लोग भागने लगे। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वेद प्रकाश की पत्नी को काफी चोट आ गई। इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। बाद में वह घर आ गईं। लोगों ने गाय के पागल होने की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद राम कुमार वर्मा को दी। उन्होंने नगर निगम के पशु पालन विभाग के जानकारी दी और कैटिक कैचिंग दस्ता को तत्काल मौके पर भेजने को कहा। मौके पर पहुंची टीम ने किसी तरह गाय को पकड़कर कान्हा उपवन पहुंचाया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …