डेस्क : जिले में बेखौफ लुटेरों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह पहले सदर थाना क्षेत्र में एसबीआइ में लूट के बाद शनिवार को आइसीआइसीआइ बैंक को निशाना बनाया।
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
गोबरसही स्थित बैंक की शाखा में 11:42 बजे घुसे छह अपराधियों ने एक मिनट में तकरीबन आठ लाख रुपये लूट लिए। जाते समय अपराधी गार्ड का हथियार भी लेते गए। सूचना पर क्यूआरटी और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी ने बताया कि एक मिनट में लूट को अंजाम दिया गया। कई लुटेरे कम उम्र के थे। जांच की जा रही। बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि आठ लाख पांच हज़ार 115 रुपये की लूट हुई है।

27 सितंबर को सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से छह अपराधियों ने हथियार के बल पर मैनेजर व कर्मियों को कब्जे में लेकर छह लाख रुपये लूट लिए थे।

इस घटना को अंजाम देने का तरीका बिल्कुल ही हैरान करने वाला है। ऐसा लगता है कि अपराधियों ने घटना से पहले अच्छी तरह से रेकी की थी। लाइनर की सूचना भी सटीक थी। अपराधी बैंक में घुसते हैं। उन्हें पता है कि रुपये कहां हैं, वहां से रुपये लेकर फरार हो जाते हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !