Breaking News

लोकसभा के रेल से जुड़े स्थायी समिति की बैठक, सांसद गोपालजी ठाकुर ने उठाया दरभंगा के विकास का मुद्दा

दरभंगा : भारतीय रेल से संबंधित लोकसभा के स्थायी समिति की बैठक में दरभंगा में रेल से जुड़े विकास और नई रेल चलाने की मांग उठा। सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा में रेल से जुड़े मामले को पूरजोर ढ़ंग से उठाया।

बैठक में उन्होंने कहा कि हमने जो मुद्दा उठाये हैं, उससे दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र के लाखों लोगों की आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मिथिला का सर्वांगीण विकास करेगी। सांसद श्री ठाकुर ने बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी दी। सनद रहे कि सांसद बनने के बाद से ही गोपालजी ठाकुर ने दरभंगा से जुड़े सभी मामलों को विभिन्न प्लेटफार्मो से उठाया है और मौका मिलने पर उसका फायदा उठाया। चाहे हवाई सेवा की बात हो या फिर एम्स का। एलएनएमयू को केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने का हो, हर मुद्दे को उन्होंने पूरजोर ढ़ग से उठाया है। आज भी सांसद ने एक तरफ विकास योजनाओं की चर्चा की, तो दूसरी तरफ मैथिली भाषा को लेकर भी आवाज बुलंद की। जिसमें उन्होंने मिथिला क्षेत्र के सभी रेल स्टेशनों पर मैथिली में उद्घोष कराने की मांग की।

सांसद ने दरभंगा-समस्तीपुर के बीच निर्माणाधीन दोहरीकरण रेल लाईन का कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। वहीं जयनगर से दिल्ली के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस की तहत सुपरफास्ट रेल चलाने की मांग की। सांसद ने डिब्रुगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भाया समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, गोरखपुर होते हुए चलाने की मांग की। इसी तरह गरीबरथ, दरभंगा-पूणे एक्सप्रेस का परिचालन के दिन बढ़ाने की मांग की।

सांसद ने पूर्व रेल मंत्री द्वारा घोषित लहेरियासराय से सहरसा तक नई रेल लाईन की मांग की। सांसद ने दरभंगा-बिरौल पथ में जगदम्बा हॉल्ट बनाने का सुझाव दिया। इसी तरह रेल ओवरब्रिज लहेरियासराय स्टेशन पर प्रमुख गाड़ियों का ठहराव की बात उन्होंने कही।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …