औरैया (डॉ एस बी एस चौहान) : जनता के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करे। पुलिस पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी जनप्रतिनिधियों की बातों पर अवश्य गौर किया जाए। लापरवाह पुलिस वालों को किया जाएगा दंडित। उक्त निर्देश बुधवार को लोकसभा इटावा क्षेत्र के सांसद व अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने उनकी अध्यक्षता मे जिला मुख्यालय सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिये।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सांसद ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए यदि थाने में कोई पीड़ित व्यक्ति न्याय मांगने के लिए आता है उसे पानी पिलाया जाए और आराम से बैठा कर उसकी समस्या सुनी जाए जिससे जनता के बीच में पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जा सके। आप लोग जनता के बीच में से कुछ व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ कर अपना नेटवर्क मजबूत करें जिससे कोई भी घटना होने से पहले आपको मालूम हो सके और अपराधो पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जोर देकर कहा कि आप लोग पूरी निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपने दायित्व को निर्वहन करें अन्यथा दंडित करने में कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर थाने में कोइ भी वर्तमान या पूर्व का जनप्रतिनिधि आता है उसकी बात जरूर सुनी जाए।

बैठक में मौजूद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जनता की जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कई बार छोटी-छोटी शिकायते एक बड़ा रूप धारण कर लेती हैं। जनता के साथ मिलकर अपने दायित्व को निर्वहन करें। हम लोग जनता के सेवक है इसीलिए जनता की प्रत्येक समस्याओं का निदान करना हमारा कर्तव्य है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थाने के अंदर कोई भी दलाल नहीं दिखना चाहिए अन्यथा संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आता है उसे ईमानदारी से उस पर कार्यवाही की जाये।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !