दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देश पर शिवधारा बाजार में की गयी छापामारी में 200 बोरा सरकारी गेहूं पंजाब-हरियाणा राज्य के ट्रक से जप्त किया गया है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी को रात्रि में सूचना मिली कि शिवधारा मस्जिद के पास सरकारी अनाज कालाबाजार में बेचा जा रहा है।

जिलाधिकारी ने रात में ही स्थानीय बीडीओ और एमओ को छापामारी के लिए भेजा और सदर एसडीओ को निगरानी करने को कहा। छापामारी रात भर चली और आज सुबह 200 बोरा सरकारी गेहूं उक्त ट्रक से जप्त किया गया। ट्रक को सीज कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने दुकानदार के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न और किरासन तेल की कालाबाजारी को पराश्रय देने वाले अधिकारियों पर कड़ी कारवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस करतूत से जुड़े गठजोड़ को तोड़कर अंकुश लगायी जायेगी। सनद रहे कि जिलाधिकारी ने कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए त्रि-सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !