Breaking News

बाढ़ सहायता राशि का भुगतान दो दिनों के अंदर करने का डीएम ने दिया आदेश

डेस्क : दरभंगा जिला मुख्यालय से सुदूर में अवस्थित कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने पूर्वी एवं पश्चिमी दोनों प्रखंडों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की और जनप्रतिनिधियों से भी योजनाओं को लेकर जानकारी हासिल की।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि बाढ़ सहायता राशि भी सबों को नहीं दी गयी है। जिसके बाद दो दिनों के अंदर दोनों सीओ को राशि भेजने का आदेश दिया। नहीं भेजने पर कारवाई की चेतावनी दी। इसी तरह समीक्षा में पाया गया कि जब से सामाजिक सुरक्षा का भुगतान आॅन लाईन हुआ है। उसके बाद से कुछ लोगों को पेंशन नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने जांच कराकर अविलंब पेंशन चालू करने का आदेश दिया है।

डीएम ने पेंशन से वंचित लोगों का शिविर लगाकर सत्यापन करने का आदेश दिया। आॅन लाईन दाखिल-खारिज के मामले में दोनों प्रखंडों की स्थिति दयनीय दिखी। जिसके बाद डीएम ने फटकार लगाते हुए अविलम्ब कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति पर भी अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की और आवास सहायकों को समय सीमा के अंदर लक्ष्य पूरा करने का आदेश दिया।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …