Breaking News

भाजपा नेता व शिक्षाविद् प्रो. सुधाकर उर्फ पारस का निधन, शोक

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जोगियारा गांव निवासी शिक्षाविद् प्रो. सुधाकर प्रसाद सिंह उर्फ पारस के निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

ज्ञात हो कि हृदयगति रूक जाने के कारण उनका देहावसान पटना में बीते गुरूवार को हो गया था। सनद रहे कि 58 वर्षीय प्रो. सुधाकर अविवाहित थे। वह पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और अभिषद् के सदस्य थे। उनके पिता चन्द्र शमशेर प्रसाद सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे और सुधाकर सबसे छोटे पुत्र थे। उनका दाह संस्कार बेगूसराय के सिमरिया में शुक्रवार को किया गया। उनके बड़े भाई प्रभाकर प्रसाद सिंह उर्फ पोखराज ने मुखाग्नि दी।

प्रो. सुधाकर प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

उनके सहपाठी और प्रदेश जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के उपाध्यक्ष अरूण पाठक ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को मोक्ष और उनके शोकाकुल परिवार को वेदना सहने की शक्ति प्रदान करें।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …