दरभंगा : जिला प्रशासन दरभंगा द्वारा बिहार के पूर्ब मुख्य मंत्री श्री कर्पूरी ठाकुरजी की 96 वीं जयंती 24 जनवरी 2020 को सोल्लास मनाई गयी.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दरभंगा नगर के कर्पूरी चौक पर अवश्थित जननायक के आदम क़द प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया.इसमें अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ कारी महतो, अपर समाहर्ता राजीव रंजन प्रभाकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मियों के नाम शामिल है.

ज्ञातव्य है कि श्री कर्पूरी ठाकुर जी का नाम भारतवर्ष के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानी, सामाजिक योद्धा, शिक्षक, राजनीतिज्ञ के रूप में शुमार है. वे बिहार के दूसरे उपमुख्य मंत्री एवं दो बार मुख्य मंत्री रह चुके हैं. आम जनों के बीच काफी लोकप्रिय रहने के चलते उन्हें जननायक की उपाधि से नवाजा गया हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !