पटना (संजय कुमार मुनचुन) : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पटना के शास्त्री नगर में नियोजित शिक्षकों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विधान पार्षद प्रत्याशी रवि रंजन भी शामिल हुए। रवि रंजन ने बैठक में नियोजित शिक्षकों की मांगों को गौर से सुना और उसके बाद उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया। साथ ही उन्होंने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों को जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

बाद में रवि रंजन ने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थित दयनीय है। इसकी कई वजहें हैं, जिनमें शिक्षक की कमी और मौजूद शिक्षकों की स्थिति भी एक बड़ी वजह है।

आज प्रदेश में शिक्षक हमेशा सड़क पर नजर आते हैं, जो प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी नियोजित शिक्षकों के साथ है। नियोजित शिक्षकों के साथ भेद भाव निंदनीय है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए। हम नियोजित शिक्षकों की लड़ाई में उनके साथ हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !