Breaking News

10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन, बीते लोकसभा चुनाव में पूर्ण दायित्व निर्वहन करने वालों को मिला प्रशस्ति पत्र

दरभंगा : भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 25 जनवरी, 2020 को 10 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर पर किया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम Electoral Literacy For Stronger Democracy निर्धारित है।

जिला स्तर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।


कार्यक्रम को उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री अजय कुमार, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी एवं उप विकास आयुक्त डॉ0 कारी प्रसाद महतो द्वारा सम्बोधित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचक सूची निर्माण कार्य वर्ष भर (संक्षिप्त पुनरीक्षण/सतत अद्यतीकरण) के रूप में चलता रहता है।

इस क्रम में प्रपत्र-6, 7, 8 एवं 8क ऑन-लाईन एवं ऑफ-लाईन दोनों रूपों में दिया जा सकता है। दरभंगा जिला में निर्वाचक सूची में लिंगानुपात 886 है, जो राज्य के लिंगानुपात 892 की तुलना में 6 कम है। इसी प्रकार 18 से 19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की संख्या भी दरभंगा जिला में कम है। इसे बढ़ाने हेतु अतिरिक्त प्रयास करने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बल दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा ई0एल0सी0 के माध्यम से नये मतदाताओं को जोड़ने, भविष्य में निर्वाचक के रूप में पंजीकृत होने वाले युवाओं में जागरूकता लाने तथा चुनाव पाठशाला के गठन पर भी बल दिया गया।

इस कार्यक्रम में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का प्रोजेक्टेर पर प्रसारण किया गया। इसके बाद विगत् लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 में अपने दायित्वों का तत्परता पूर्वक निर्वहन करने वाले 48 पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच), स्थापना उप समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, अपर सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक योजना पदाधिकारी, आई.टी. प्रबंधक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, कनीय अभियंता भवन प्रमण्डल, पी.डी. आत्मा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आई.सी.डी.डी.), जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर दरभंगा, जिला कल्याण पदाधिकारी, अवर निरीक्षक, मणीकान्त झा, जिला स्वीप आईकॉन, संयुक्त आयुक्त, वाणिज्य कर, दरभंगा अचंल, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, सूचना वैज्ञानिक, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, जिला अवर निबंधक, वरीय कोषागार पदाधिकारी, बेनीपुर, डी.पी.ओ. (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता), अवर निबंधक, बहेड़ा एवं सहायक नोडल जिला आई.टी. कोषांग, दरभंगा के नाम शामिल है।

इसके साथ ही मतदाता सूची अद्यतीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला के कई बी.एल.ओ. को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें 78-कुशेश्वरस्थान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. शशिकला देवी, आंगनबाड़ी सेविका, सुनील कुमार शर्मा, शिक्षक एवं महेन्द्र पंडित, शिक्षक, 79-गौड़ाबौराम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. राम नरेश साफी, शिक्षक, धीरज कुमार, शिक्षक, राजीव कुमार राय, शिक्षक, 80-बेनीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. कैलाश कुमार राम, सहायक शिक्षक, रंजीत कुमार झा, सहायक शिक्षक, मो0 अलीमुद्यीन, सहायक शिक्षक, 81-अलीनगर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. सुशील कुमार सिंह, सोती लाल महतो एवं रंजीत कुमार, 82-दरभंगा ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के बी.एल.ओ. मो0 कलीमुद्दीन, मोहन कुमार चौधरी एवं राम कुमार महतो, 83-दरभंगा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. सृष्टि मुखर्जी शिक्षक, गौड़ी देवी, आंगनवाड़ी सेविका, पारसनाथ चौधरी, शिक्षक, 84-हायाघाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. श्याम पासवान, राजीव कुमार एवं मो0 गुलजार, 85-बहादुरपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. प्रदीप कुमार राय, ग्रा0क0सचिव, सुभाष कुमार, शिक्षक, मो0 इमरान आलम, शिक्षक, 86-केवटी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. मणिशंकर पण्डित, धर्मजीत कुमार एवं देवेन्द्र कुमार अम्बेदकर एवं 87-जाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के बी.एल.ओ. अर्चना प्रियदर्शनी, अनामिका कुमारी एवं मो0 इरफान के नाम शामिल है। वहीं 84-हायाघाट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-129 के बी0एल0ओ0 श्री राजीव कुमार को मो0 2000.00 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से पुरष्कृत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राम बुझावन यादव के द्वारा किया गया।

इस समारोह में जिला स्तर के अन्य सभी विभागों के पदाधिकारी, एम0आर0एम0 महाविद्यालय की छात्राएॅ, डब्ल्यू0आई0टी0 की छात्रायें, डब्ल्यू0आई0टी0आई0 की छात्राएॅ एवं अन्य सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएॅ उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में राजनैतिक दलों की ओर से श्री शैलेन्द्र मोहन झा, जिलाध्यक्ष, रा0क0पा0, लोजपा के जिलाध्यक्ष श्री गगन कुमार झा, ब0स0पा0 के जिलाध्यक्ष श्री सुनिल कुमार मंडल एवं जदयू जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …