दरभंगा. डीएमसीएच मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट का एक मशीन ठीक हो गया है. इससे किडनी से संबंधित रोगियों की डायलिसिस फिर से शुरू हो जायेगी. शनिवार से मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विदित हो कि पिछले आठ दिनों से विभाग का मशीन खराब होने के कारण संबंधित रोग के मरीज व परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी. डॉक्टरों के परामर्श के बाद संबंधित रोगियों को बाहर से डायलिसिस कराना पड़ता था. इसके लिये उनको करीब आठ हजार रूपया भुगतान करना पड़ता था. जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ था. कई गरीब मरीज व परिजनों ने बगैर डायलिसिस कराये वापस चले गये.
लेकिन मशीन ठीक होने के बाद मरीज व परिजनों ने राहत की सांस ली. सुबह आठ बजे से पांच बजे तक डायलिसिस की सुविधा मेडिसिन विभाग स्थित डायलिसिस यूनिट में सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मरीजों का डायलिसिस किया जाता है. यूनिट में रोजाना तीन से चार मरीजों का डायलिसिस किया जाता है.
विदित हो कि टेक्नीशियन की कमी के कारण शाम बजे तक हीं मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल पाती है. टेक्नीशियन की कमी पुरा हो जाने पर मरीजों को 24 घंटे डायलिसिस की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. इसे लेकर डीएमसीएच प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
