Breaking News

नियोजित शिक्षकों की मांग पूरी तरह जायज – एमएलसी प्रत्याशी रवि रंजन

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत पटना के शास्‍त्री नगर में नियोजित शिक्षकों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विधान पार्षद प्रत्याशी रवि रंजन भी शामिल हुए। रवि रंजन ने बैठक में नियोजित शिक्षकों की मांगों को गौर से सुना और उसके बाद उनकी मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया। साथ ही उन्‍होंने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों को जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं भी दीं।

बाद में रवि रंजन ने कहा कि बिहार में शिक्षा की स्थित दयनीय है। इसकी कई वजहें हैं, जिनमें शिक्षक की कमी और मौजूद शिक्षकों की स्थिति भी एक बड़ी वजह है।

आज प्रदेश में शिक्षक हमेशा सड़क पर नजर आते हैं, जो प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। इसमें सबसे ज्‍यादा परेशानी नियोजित शिक्षकों के साथ है। नियोजित शिक्षकों के साथ भेद भाव निंदनीय है। सरकार को इस पर ध्‍यान देना चाहिए और उनकी समस्‍याओं का हल निकालना चाहिए। हम नियोजित शिक्षकों की लड़ाई में उनके साथ हैं।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …