डेस्क : बिहार के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई। उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं पटना में बादल आते-जाते रहेंगे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सतह से 3.2 किलोमीटर ऊपर फ्रीजिंग प्वाइंट बनने के कारण कई जिलों में ओले पड़ने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

उधर, रविवार को शेरघाटी, भभुआ, दाउद नगर में सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश हुई। पटना में व पूर्णिया में बूंदाबादी जबकि गया और भागलपुर में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा पटना सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में चार डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गई। वहीं रात के तापमान में एक डिग्री तक गिरावट आई है।
इन जिलों में आज कई जगहों पर बारिश की संभावना
बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !