झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : मंगलवार की सुबह राम चौक से मोहना की तरफ जाने वाली सड़क में तेज गति से आ रही पिकअप वाहन के अचानक रेलिंग से टकराकर पलट जाने से जहां वाहन में लदा दूध एवं दूध से निर्मित सामान सड़क पर बिखड़ गया वहीं पुरानी बाजार के प्रसिद्ध किराना व्यवसायी विनोद अग्रवाल के अचानक वाहन के चपेट में आकर दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वह प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक को गये हुए थे। मॉर्निंग वाक से वापसी के समय की घटना बताई जाती है ।स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के नीचे दबे व्यवसायी को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फोटो : दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन जिसके नीचे दब जाने से व्यवसायी की हुई मौत और बिखरे दूध के पैकेट एवं दूध से निर्मित सामान
घटना की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया है। मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए अस्पताल से लाश को अंतिम क्रिया कर्म करने के लिए घर ले आये। घटना के बाबत बताया जाता है कि मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में काफी असुविधा होती है। व्यवसायी श्री अग्रवाल की मौत की सूचना से संपूर्ण पुरानी बाजार सहित नगर क्षेत्र के लोग गमगीन है। बाजार स्थित आवास पर अंतिम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !