डेस्क : दरभंगा डीएम ने जिला के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उनके क्षेत्राधीन रहने वाले सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित चिकित्सीय जाँच / ए.एन.सी. करते रहने का निर्देश दिया है.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
उन्होंने कहा कि जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वंडर ऍप के लॉन्च किये जाने के बाद से विगत 2 सप्ताहों में 2336 गर्भवती महिलाओं का शिविरों में ए.एन.सी. हुआ है और इसमें से 799 महिलाओं का फॉलो अप भी हो रहा है जो संतोषजनक एवं सुखद है. लेकिन कुछेक पीएचसी में अपेक्षाकृत कम प्रगति हुई है जिसमें मनीगाछी, सतीघाट, बहादुरपुर पीएचसी में 3 से कम एएनसी हुए है वहीं अलीनगर, घनश्यामपुर एवं गौराबौराम पीएचसी में 6 या उससे ज्यादा बार गर्भवती महिलाओं का एएनसी हुआ है.

जिलाधिकारी ने खराब प्रदर्शन करने बाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को व्यक्तिगत अभिरुचि लेकर सभी गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच कर फॉलो अप करने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा में तारडीह, मनीगाछी, बिरौल, सिंघवाड़ा, हायाघाट, किरतपुर पीएचसी में गर्भवती महिलाओं का फॉलो अप असंतोषजनक पाया गया. जिलधिकारी द्वारा इसपर सख्त नाराज़गी व्यक्त किया गया और संबंधित चिकित्सा पदाधि कारियों को कार्य में अविलम्ब सुधार लाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने जापानी इंसेफ्लीटीस से बचाव एवं इसको फैलने से रोकने हेतु शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को कहा. उन्होंने कहा की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एस ओ पी के तहत एईएस के पूरी रोकथाम की कार्रवाई की जाये. जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रॉपर अनुश्रवण करने को कहा है.

इस बैठक में सिविल सर्जन, डीआईओ, वीबीडीओ, डॉ श्रद्धा झा, डीपीएम, सहायक आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी उपश्थित थे. वहीं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !