Breaking News

पटना के गांधी मैदान में जदयू का कार्यकर्त्ता सम्मेलन कल, झंझारपुर से भी हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : झंझारपुर आर एस स्थित जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ कार्यालय में शनिवार को एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

  • जदयू कार्यकर्ताओं का यह सम्मेलन सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार लाएगा – अजय नारायण मंत्री
  • संजय झा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जायेंगे गाँधी मैदान

बैठक की अध्यक्षता व्यवसायिक प्रकोष्ठ के झंझारपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार टिबड़ेवाल ने की । बैठक को संबोधित करते हुए युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी ने कहा कि पटना में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में झंझारपुर विधानसभा के सभी बुथ अध्यक्ष, सचिव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जिसमें यहां के हजारों कार्यकर्ता मंत्री संजय झा के मार्गदर्शन में सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कल गांधी मैदान पहुंचेंगे।

कार्यकर्ताओं का यह विराट सम्मेलन बिहार के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार लाएगा ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक स्वच्छ और ईमानदार राजनीति करने वाले देश के बड़े नेताओं में एक हैं, जिन पर जनता भरोसा करती है। श्री चौधरी ने कहा की सम्मेलन में बिहार के 72000 बूथों के अध्यक्ष एवं सचिव सहित सभी स्तर के पदाधिकारी का भाग लेना सुनिश्चित किया गया है । जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अजय कुमार टिबड़ेवाल ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं । इस मौके पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के झंझारपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार टिबड़ेवाल, युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय नारायण चौधरी, जदयू युवा राष्ट्रीय सचिव रंजीत झा, जदयू युवा प्रदेश महासचिव शिवचंद्र झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …