मधुबनी : जिले में नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को प्रतिरक्षित करने के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का चौथे चरण की शुरुआत 2 मार्च से होगी । अभियान के तहत 2 साल तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- 14 प्रखंडों में चलेगा अभियान
- 1606 बच्चे एवं 219 गर्भवती माताओं को किया जाना है प्रतिरक्षित
- 210 जगहों को किया गया है चिन्हित
जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डॉ एस के विश्वकर्माने बताया सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का पहला, दूसरा एवं तीसरा राउंड शत प्रतिशत सफल रहा है। इसी तरह चौथे चरण को भी सफ़ल करने की जरूरत है। जिले के 14 प्रखंडों में 2 मार्च से सघन मिशन इंद्रधनुष शुरुआत की जाएगी। यह अभियान 4 चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 2 दिसंबर को तथा दूसरा चरण हो चुका है 6 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा।

14 प्रखंडों में होगा टीकाकरण
यूनिसेफ के एस एम सी प्रमोद कुमार झा ने बताया जिला में कुल 14 प्रखंडों में टीकाकरण स्थलों को चिन्हित किया गया है।अभियान के दौरान बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. बबुबरही, बिस्फी, घोघरडीहा 1, घोघरडीहा 2, हरलाखी , खजौली खुटौना, लदनिया , लखनौर, लौकही, मधेपुर, अर्बन रहिका, फुलपरास , राजनगर में कुल 210 साइट का चयन किया गया है जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि मिशन शुरू होने से पहले सभी आशा आंगनबाड़ी सेविका अपने क्षेत्र में समय से सर्वे का काम पूर्ण कर लें ताकि एक भी बच्चा और गर्भवती माता छूट ना पाए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जन-जागरूकता पर बल
विश्वकर्मा बताया कार्यक्रम को सफल करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. सभी सत्रों पर आवश्यकता के अनुसार माता बैठक, सामुदायिक बैठक, वीएचएसएनडी बैठक के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया है।
पर्यवेक्षण पर भी बल
अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर टीम बनाये गए हैं. अभियान के दौरान टीम फील्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी. साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !