Breaking News

प्रत्येक वार्ड में एक स्कूल क्वारंटाइन भवन में होगा तब्दील

दरभंगा : राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बीच राज्य के बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों को लौट रहे है। बाहर से आये सभी व्यक्तियों को 15 दिनों तक होम क्वारंटाइन किया जायेगा। उन्हें अपने घर में क्वारंटाइन करने में दिक्कतें न हो इसके लिए गाँव के स्कूल को ही क्वारंटाइन भवन के रूप में उपयोग किया जायेगा।

जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करके सभी अनुमण्डल पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जन प्रतिनिधियों एवं स्कूल के शिक्षक के माध्यम से क्वारंटाइन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी सामान्य मरीजों को डी.एम.सी.एच. रेफर कर दिया जा रहा है। जिसके चलते डी.एम.सी.एच. में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त हिदायत दिया गया है कि वे पी.एच.सी. में ही मरीजों की चिकित्सा करेंगे। कोरोना के लक्षण की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने पर ही एम्बुलेंस से डी.एम.सी.एच. लाया जायेगा।


सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को 24 घंटे राउड द क्लॉक डॉक्टरों का रोस्टर बनाने को कहा गया है। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 04-04 गाड़ियाँ तैयार रखी जायेगी। किसी गाँव से कोरोना के लक्षण वाले मरीज की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम उस गाँव में जायेगी और उसका इलाज करेगी।

Check Also

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए दरभंगा डीएम ने जिलावासियों से की अपील

  दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने दरभंगा जिला के सभी मतदाताओं …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …