डेस्क : बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के संगठन सचिव सह मुजफरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ बिलटू सिंह ने सीएम नीतीश कुमार जो बिहार में लॉक डाउन में मदद के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं उसके लिए विकास पुरुष का आभार प्रकट किया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
श्री राणा ने कहा कि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह गया के लोकप्रिय विधायक अभय कुशवाहा, बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री व विधायक मदन सहनी, राजगीर के लोकप्रिय विधायक रवि ज्योति ने मानवता को ध्यान में रख कर बहुत बड़ा सकारात्मक पहल किये हैं। अभय कुशवाहा एवं रवि ज्योति ने अपने विधायक मद की राशि से एक करोड़ रुपया मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने हेतु अनुशंसित किया है।

उन्होंने कहा कि सीवान के सांसद कविता सिंह ने संसद मद से एक करोड़ रूपए की अनुशंसा के साथ साथ अपने दो महीने के वेतन से दो लाख रुपए राहत कोष में दे कर इन नेताओं ने एक मिसाल पेश की है। जिसको लेकर राजेश्वर राणा ने इनके प्रति आभार प्रकट किया है।
साथ ही साथ इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए खुद की जान की परवाह किए बगैर जनसेवा में दिन रात लगे हुए चिकित्सकों, पुलिस अफसरों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों, सफाई कर्मियों, आपदा राहत कार्य में लगे रसोईयों समेत आला अधिकारियों के प्रति भी राजेश्वर राणा ने आभार प्रकट किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !