पटना (संजय कुमार मुनचुन) : कोरोना वायरस महामारी को लेकर दुनियाभर में लड़ाई जारी है। भारत में अभी 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मदद लेकर सामने आ रहे हैं। इसी में आज एक नाम अक्षरा सिंह का जुड गया है, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख का चेक दिया है। उन्होंने इस चेक की तस्वीर भी साझा की है और कहा कि Covid-19 महामारी ने कई जिंदगियों को रोक कर रख दिया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस मुश्किल दौर में मैं बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपये डोनेट कर रही हूं। मेरी ओर से यह एक छोटी मदद है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी में भोजपुरी इंडस्ट्री से मदद को आगे आने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं अक्षरा सिंह। अब तक इस इंडस्ट्री से किसी अभिनेता, अभिनेत्री और अन्य लोगों ने कोई मदद नहीं की है।

अक्षरा ने कहा कि बिहार में हालांकि अभी मामले कम हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह से सजग है। मैं भी अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी ओर से छोटी सी मदद भेज रही हूं। मैं आशा करती हूं कि हम मिलकर लड़ेंगे और इस महामारी को जल्द ही खत्म कर देंगे। अक्षरा ने कहा कि घर में रहना और साफ सफाई रखना ही हमारे लिए विकल्प है। इसलिए सरकार के निर्देशों का पालन करें। हम कोरोना को हराने में जरूर होंगे कामयाब।
वहीं, अक्षरा सिंह ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे सूर्य नमस्कार करती नजर आयी हैं और उन्होंने अपने चाहने वालों को भी इसे चाइलेंज दिया है। अक्षरा लॉकडाउन से पूर्व लोगों के बीच मास्क, सेनेटाइजर और ग्लव्स भी बांटे थे। उस दौरान उन्होंने लोगों से कोरोना से लड़ने के लिए भी जागरूक किया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !