दरभंगा : देश में लॉक डाउन लागू होने के बाद कतिपय व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं एवं अनिवार्य सेवाओं के दाम में वृद्धि करने की कोशिश की गई, लेकिन जिला प्रशासन के कड़े रूख अख्तियार कर लिये जाने के बाद बाजार भाव नियंत्रण में आ गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी के आदेश के बाद पूरे जिला में गल्ला/किराना/दवा आदि दुकानों में ताबड़तोर छापामारी कर स्टॉक की जाँच की गई। कई कालाबाजारियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आये है।

जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी अजय गुप्ता ने बताया है कि रोजमर्रा की किसी भी वस्तु के दाम में शुक्रवार को कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सरसों तेल 115 रूपये किलो, बनस्पति 110 रूपयें किलो, चावल 28 रूपये किलो, गेहूँ 25 रूपये किलो, आटा 26 रूपये किलो, चना दाल 55 रूपये किलो, मसूर दाल 70 रूपये किलो, चीनी 38 रूपये किलो, चायपत्ती 200 रूपये किलो, आलू 22 रूपये किलो, प्याज 33 रूपये किलो बाजार में बिका है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !