दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश के चलते बेघर/बेसहारा/विपन्न लोगों के सामने खाने/पीने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उनकी समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन, दरभंगा में ऐसे लोगों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था कर दी गई है।

साथ ही आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में कम्यूनिटी किचन चलाकर खाना तैयार कऱ लोंगो को खिलाया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एम.डी.एम.) द्वारा बताया गया कि एम.एल.एस.एम. कॉलेज भवन में शुक्रवार को कुल 27 व्यक्ति आवासित हैं ।

जबकि शुक्रवार दिन में यहां कुल 180 व्यक्तियों को पका हुआ खाना खिलाया गया है। वहीं आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में 165 व्यक्तियों को खाना खिलाये जाने की बातें कही गई है।


जिलाधिकारी ने अन्य अंचलों में भी जरूरत मंद लोगों के लिए आवासन एवं भोजन की व्यवस्था करने का निदेश सभी अंचलाधिकारी को दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !