दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस बीमारी के प्रसार को रोकने हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश के चलते आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन एवं विपणन पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा मास्क, सैनिटाइज़र, सभी खाद्यान्न पदार्थ आदि को एसेंशियल कोमोडिटी में सम्मिलित कर लिया गया हैं.
- दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी हैं. इसके तहत मास्क ( 2 प्लाई, 3 प्लाई सर्जिकल मास्क एवं एन 95 मास्क ) हैंड सैनिटाइज़र, गेँहू एवं गेँहू के उत्पाद, चाबल, चना, आटा ( गेँहू, चना, चाबल सभी का ), मकई, दलहन, दालें, नमक, चीनी, गुड़, बेबी फ़ूड, माचिस, मैदा, सूजी, रावा, सभी मसाले, एल पी जी, सभी खाद्य तेल / वनस्पति, केरोसिन तेल, सोडा ( सफाई का ) एसेंशियल कोमोडिटी में जोड़ दिए गये हैं .
राज्य सरकार द्वारा यह आवश्यक वस्तु ( मूल्य एवं भंडारण प्रदर्शन ) आदेश 1977 ( संसोधित 1986 ) की कंडिका 2( a ) आदेश की अनुसूची i एवं ii में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अनुसूची i में उपरोक्त वस्तुओं को जोड़ा गया हैं.
एसेंशियल कोमोडिटी में शामिल कर लिये जाने के बाद उपरोक्त वस्तुओं के उत्पादन, विपणन आदि में आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का पालन अनिवार्य होगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !