संजय कुमार मुनचुन : कोरोना वायरस से लड़ाई में संपूर्ण लॉकडाउन की समस्या के बीच लोगों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में गोरखपुर से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ने आज फिल्म इंडस्ट्री के तकनिशियनों को अपने घर बुला कर राहत सामग्री के रूप में राशन का वितरण किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस दौरान रवि किशन एक फोन नंबर 9161606666 भी जारी किया और कहा कि भारत सहित पूरा विश्व कोरोना वायरस के मार से जूझ रहा है। यह हमारे लिए संकट की घड़ी है, जिससे हमें मिलकर लड़ना है। इसलिए मैं लोगों की हरसंभव मदद की कोशिश कर रहा हूं।

देश के गरीब लोगों और मुंबई जैसे महानगर में रहने वाले कई मिडिल क्लास फैमली के लिए भी राशन का संकट उत्पन्न हुआ है। मगर हम किसी को भूखा नहीं रहने देंगे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भी देश के लोगों की चिंता है, इसलिए आज उन्होंने भी भूखे लोगों को सामाजिक दायित्व के तहत खाना खिलाने की बात कही है।

आपको बता दें कि रवि किशन ने शनिवार को ही अपनी एक माह की सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की थी। इसके पूर्व गोरखपुर की जनता की स्वास्थ्य रक्षा के लिए जरूरी उपकरण एवं दवा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को अपने सांसद निधि से 50 लाख रुपये दे चुके हैं और अब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने सभी सांसदों से अपनी एक माह की सैलरी पीएम रिलिफ फंड में दान करने की अपील की थी। साथ ही गरीब लोगों को पार्टी के लोगों से खाना खिलाने का भी आग्रह किया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !