दरभंगा : वैश्विक कोरोना महामारी को फैलने से रोकने हेतु देशभर में जारी लॉक डाउन आदेश को प्रभावी तरिके से इन्फोर्स कराने हेतु जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम Dwara आज दरभंगा जिला की सीमा से लगने वाले सभी मुख्य प्रवेश एवं निकास पथों पर भरमन कर वहां से गुज़रने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों के आवाजाही की चेकिंग / जाँच किया गया.
इस क्रम में आज समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले की सीमाएं यथा सिंघिया, जटमलपुर, कोमिया आदि सम्पर्क विन्दुओं पर चेकिंग अभियान चलाया गया.
- जिला में लॉक डाउन को प्रभावी बनाने हेतु डीएम एसपी खुद सड़क पर उतरे
- सभी पुलिस पदाधिकारी को गहन पेट्रोलिंग करने का निर्देश.
- सीमा पर सीसीटीवी से होगी निगरानी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी छोटे बड़े मार्गों पर गहन गश्ती कर लॉक डाउन आदेश को प्रभावी तरह से लागू कराई जाये. उन्हें सीमा पर चेक पोस्ट बनाकर सख्ती से चेकिंग कराने एवं बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों पर सख्ती से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विशेष कर रोसड़ा-हथौड़ी पथ (हथौड़ी कोठी के पास), रोसड़ा-बहेड़ी रोड (कोमिया गांव के पास), रोसड़ा-सिंघिया-बहेड़ी पथ (देकुली-जगन्नाथपुर के पास), सिंघिया-बेर चौक रोड (बेर चौक) पर 24 घंटे सी.सी.टी.भी. से निगरानी रखने हेतु जिला नजारत शाखा द्वारा उक्त स्थलों पर सी.सी.टी.भी कैमरा लगाई जा रही है।

विदित हो कि लॉक डाउन में सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई एवं अनिवार्य सेवाओं के पालन में जुड़े वाहनों एवं व्यक्तियों को ही छूट दी गयी है.
जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन आदेश को प्रभावी ढंग से सम्पूर्ण जिला क्षेत्र में लागू कराने हेतु ध्यान आकृष्ट किया गया था .
कहा गया है कि जिला के सभी प्रवेश एवं निकास मार्गों पर चेक पोस्ट बनाकर गहन चेकिंग कराई जाये तथा बाहर से आने जाने वाले सभी वाहनों एवं व्यक्तियों पऱ निगरानी रखी जाये।
उन्हें निर्देश दिया गया है कि यदि कोई ऐसे व्यक्ति प्रवेश करते पाये जाए तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी जाय, ताकि उन्हें सीधे क्वारेटाइन होम में प्रतिबंधित किया जा सके एवं उनकी स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें क्वारेटाइन कराया जा सके.

विदित हो कि बेगूसराय जिला में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ चुका है, इसलिए कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु दरभंगा जिला के दक्षिण तरफ की सीमा को प्रभावी ढंग से सील करने की आवश्यकता है ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति जिला सीमा में प्रवेश नहीं कर सके। साथ ही विशेष शाखा से उच्च स्तर पर प्राप्त कराई गई रिपोर्ट के आधार पर क्वारेटाइन होम में रात्रि में लोगों के नहीं रहने की सूचना भी प्राप्त कराई गई है।
इसलिए सभी विलेज क्वारेटाइन केंद्रों में 24 घंटे चौकीदार की तैनाती की गई हैं, ताकि रात्रि में क्वारेटाइन होम से कोई भी प्रवासी निकल नही पाये.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !