Breaking News

कृषि उपकरणों की बिक्री उचित मूल्य में करने के साथ पूरी पारदर्शिता बरतने का डीएम ने दिया निर्देश

दरभंगा : जिलाधिकारी दरभंगा ने मिर्जापुर चौक पर अवश्थित कृषि उपकरण बिक्रेता माधवी एजेंसी के स्टॉक का निरीक्षण किया. निरिक्षणोपरांत जिलाधिकारी ने उक्त एजेंसी को उचित मूल्य पर सभी कृषि यंत्र /उपकरण आदि किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

मालूम हो कि रबी फसल की कटनी रीपर वाइंडर मशीन से की जाती है. जिलाधिकारी को इस मशीन में प्रयुक्त होने बाला धागा किसानों को मिलने में दिक्क़तें होने की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थी. इसी को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा आज उक्त एजेंसी का औचक निरीक्षण कर उचित मूल्य पर किसानों को उपकरण उपलब्ध कराने एवं कृषि उपकरणों की बिक्री मे पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है.
साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को इसे सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …