Breaking News

कोरोना पॉजिटिव के अब तक 1176 मामले, 76 नए केस

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रदेश में अब तक करना वायरस से संक्रमित 1176 मरीज़ सामने आ चुके हैं। इनमें से 129 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं । इनमें से 1030 एक्टिव केस हैं । इस तरह रविवार को जहां 1100 मामले पॉजिटिव पाए गए थे, वह सोमवार को बढ़कर 1176 हो गए हैं। इस तरह सोमवार को 76 नए मामले सामने आए हैं। एटा और सुल्तानपुर से मामले आने के बाद अब तक कुल कोरोना वायरस से संक्रमित ज़िलों की संख्या 52 पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया 8 ज़िले ऐसे हैं, वहां जो कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। इनमें पीलीभीत, हाथरस, लखीमपुर, प्रयागराज, महराजगंज, बरेली, शाहजहांपुर और बाराबंकी हैं। श्री प्रसाद सोमवार को लखनऊ अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दे रहे थे। उन्होनें बताया जिन ज़िलों में हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, वहां 14 दिनों तक कोई केस न मिलने पर इन्हें रेड जोन से ऑरेंज जोन में शिफ्ट कर दिया जाता है। इस तरह 28 दिनों तक कोई केस न मिलने पर वह ग्रीन जोन में आ जाते हैं। प्रमख सचिव स्वास्थ्य ने यह भी बताया की लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल को भी लेविल-2 का कोविड-19 का अस्पताल बनाया जा रहा है। उन्होनें बताया मऊ में पाया गया मरीज़ देवबंद से आया था। एटा का मरीज़ आगरा के पारस हॉस्पिटल से आया था। इस अस्पताल के कारण आगरा में कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसी तरह सुल्तानपुर में जो कोरोना का मरीज़ पाया गया है, वह दिल्ली से आया था। उन्होनें कहा कि एल-1 अटैच्ड फैसिलटी के भी अस्पताल बनाए जा रहे हैं। उनमें वह मरीज़ रखे जाएंगे, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण न दिख रहे हों। प्रमुख सचिव ने बताया अब तक 32 हजार से ज़्यादा कोरोना वायरस के नमूने लिए जा चुके हैं।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …