Breaking News

महामारी से लड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना वाॅरियर्स को भेंट किए मास्क व सैनिटाइजर

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा: भारतीय जनता पार्टी कोरोना से संघर्ष कर रहे लोगों के लिए हर सम्भव मदद कर रही है। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कोरेंटाइन केंद्र पर ड्यूटी में तैनात कोरोना वारियर्स को सूबे के पूर्व मंत्री भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश मिश्र के आह्वान पर भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक पोद्दार ने नगर मंत्री रमेश राय,नगर उपाध्यक्ष पवन ठाकुर एवं गुड्डू नायक के सहयोग से झंझारपुर मुख्यालय में प्रवासियों के ठहरने के लिए बने कोरेंटाइन केंद्र डॉन बॉस्को स्कूल, पार्वती महिला कॉलेज, रामकृष्ण मिडिल स्कूल, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय परतापुर और जनता कॉलेज पर कार्यरत कोरोना वारियर्स जो रात दिन लोगों के बीच जाकर अपने परिवार की परवाह किये बिना अन्य राज्यों से आये प्रवासियों की सेवा में जुटे हैं ।

उन्हें सुरक्षित रहने में मदद को लेकर ग्लोब्स,मॉस्क,सेनिटाइजर सम्मान के साथ भेंट किया है। इसी क्रम में नगर भाजपा के पदाधिकारियों ने नगर थानाध्यक्ष एवं एसडीपीओ को भी मॉस्क एवं सेनेटाइजर भेंट किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष दीपक पोद्दार,नगर मंत्री रमेश राय, नगर उपाध्यक्ष पवन ठाकुर एवं गुड्डू नायक उपस्थित थे।

Check Also

बिहार :: बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

डेस्क : भागलपुर जिले में पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश …

बिहार :: भागलपुर : बाढ़ की हो तैयारी, तो आपदा नहीं पड़ेगी भारी-GANESH G OJHA (SDRF TEAM LEADER)

भागलपुर से अजीत कुमार की रिपोर्ट. भागलपुर जिले के खिरनी घाट स्थित डाइट भवन में …

बिहार :: भागलपुर के प्रसिद्ध महाविद्यालय TNB कॉलेज में एक छात्रा की निर्मम हत्या

भागलपुर से अजीत कुमार की रिपोर्ट भागलपुर के प्रसिद्ध TNB कॉलेज कैंपस में एक छात्रा …