डेस्क : नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के पास शुक्रवार सुबह 4.30 बजे चलती ट्रेन राजेंद्रनगर-बांका इंटरसिटी डाउन (13242) की जनरल बोगी में आग लग गयी.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आग तेजी से ट्रेन में फैलने लगी और देखते ही देखते ट्रेन के पंखे समेत आसपास का हिस्सा आग की चपेट में आ गया. यह देख ट्रेन में अफरातफरी मच गयी और यात्री घबरा कर वहां से गेट की ओर भागे. ट्रेन की धीमी रफ्तार देख कुछ लोग नीचे कूदने लगे.

घटना की सूचना कुछ यात्रियों ने फोन कर स्टेशन के कर्मियों को दी. स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के गार्ड को फोन कर मामले की जानकारी दी. इसके बाद ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी और ट्रेन में लगे फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया गया.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !