Breaking News

बिहार :: बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

डेस्क : भागलपुर जिले में पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. जहां एक पॉश इलाके के घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस ने वहां दबिश देकर दो लड़कियों समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक एक शातिर शख्स उस मकान को किराए पर लेकर वहां जिस्मफरोशी का धंधा चला रहा था. 

ये सेक्स रैकेट जोगसर थाना क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था. जहां चंडी प्रसाद लेन में संजय सिन्हा का मकान है. कुछ माह पहले उनका वो मकान बबलू शाह नामक एक शख्स ने किराए पर लिया था. उसके साथ उसका बेटा भी वहां आता जाता रहता था. कुछ दिन से पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि उस मकान में कुछ संदिग्ध हो रहा है.

पुलिस ने उसी गुप्त सूचना के आधार पर बीते बुधवार की देर रात चंडी प्रसाद लेन के उस मकान पर छापा मारा. जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां का मंजर देखकर पुलिसवालों को सब समझ आ गया. मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था. पुलिस ने मौके से दो लड़कियों समेत 8 लोगों को धरदबोचा. जिनमें से 4 लोग नशे में पाए गए.

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मकान किराए पर लेकर बबलू शाह जिस्मफोरशी का कारोबार चला रहा था. वह बंगाल से लड़कियों की तस्करी कराता है. फिर उन्हें भागलपुर लाकर देह व्यापार में झोंक दिया जाता था. पुलिस ने छापे के दौरान मौके से शराब की बोतलों समेत बहुत सा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक बबलू शाह इशाकचक में पकड़े गए एक अन्य सेक्स रैकेट के मामले में भी वॉन्टेड है. पुलिस का कहना है कि उसके साथ रैकेट चलाने में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने जिन दो लड़कियों को वहां से हिरासत में लिया है. वे पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. शाह का बेटा सोनू भी उसके साथ इस धंधे में शामिल था. पुलिस अब सबसे पूछताछ कर रही है.

 

Check Also

चलती ट्रेन की बोगी में लगी आग, ड्राइवर ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

डेस्क : नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो के पास शुक्रवार सुबह 4.30 बजे …

बिहार :: भागलपुर : बाढ़ की हो तैयारी, तो आपदा नहीं पड़ेगी भारी-GANESH G OJHA (SDRF TEAM LEADER)

भागलपुर से अजीत कुमार की रिपोर्ट. भागलपुर जिले के खिरनी घाट स्थित डाइट भवन में …

बिहार :: भागलपुर के प्रसिद्ध महाविद्यालय TNB कॉलेज में एक छात्रा की निर्मम हत्या

भागलपुर से अजीत कुमार की रिपोर्ट भागलपुर के प्रसिद्ध TNB कॉलेज कैंपस में एक छात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *