Breaking News

बिहार :: पुलिस मुख्यालय का फरमान, एसपी-डीएसपी शाम में भी पहुंचेंगे थाना व करेंगे छापामारी

डेस्क : पुलिस मुख्यालय ने अफसरों को फील्ड में निकलने का फरमान जारी कर दिया है। यह फरमान सिर्फ एसएसपी या एसपी पर ही लागू नहीं होगा, बल्कि डीएसपी भी इसकी जद में आएंगे। मुख्याल ने अफसरों को फील्ड में ड्यूटी का टास्क सौंप दिया है। 

पुलिस मुख्यालय ने फील्ड में पदस्थापित एसएसपी, एसपी और उन डीएसपी के लिए आदेश जारी किए हैं। एसएसपी के अलावा एसपी शाम को थाने पर जाएंगे। ऐसा नहीं है कि वह थाना पहुंचेंगे और दिशा-निर्देश देकर वापस हो जाएंगे। इन अफसरों को थाने में समय देना होगा और कांडों की समीक्षा भी वहां करनी होगी। यह कार्रवाई दफ्तरों के कामकाज निपटाने के बाद शाम से शुरू होगी। यानी शाम में किसी वक्त आला पुलिस अधिकारी थाना जाएंगे और रात तक कामकाज निटाएंगे।

फील्ड के सीनियर पुलिस अफसरों को थानों पर कांडों की समीक्षा और अन्य मामले देखने के साथ बड़े अभियान का नेतृत्व भी करना होगा। यानी पुलिस टीम के साथ वह छापेमारी में भी जाएंगे। छापेमारी का नेतृत्व एसएसपी, एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी करनी होगी।

पुलिस मुख्यालय का यह आदेश एसएसपी, एसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, रेल एसपी के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और डीएसपी पर लागू होगा। आदेश के तहत हफ्ते में पांच दिन थाना जाना होगा और जरूरत के मुताबिक छापेमारी का नेतृत्व करना होगा। एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को यह दायित्व सौंपा गया गया कि आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग करें।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *