Breaking News

कालाबाजारी का 9 क्विंटल चावल जब्त एक गिरफ्तार, नौबतपुर में पीडीएस डीलर पर एफआईआर

पटना /नौबतपुर से बिक्कु कुमार की रिपोर्ट : बिहार में पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ कई तरह की शिकायतें सामने आती रहती है। कहीं लोगों को अनाज नहीं मिलने की शिकायत होती है तो कहीं लोगों को सड़ा हुआ अनाज दिए जाने की शिकायत आती है। कुछ दिन पहले ही राजधानी पटना से सटे नौबतपुर इलाके में पुलिस ने पीडीएस का अनाज बरामद किया था। जिसमे डीलर पर एफआईआर दर्ज किया गया था।

ऐसा ही मामला एक बार फिर नौबतपुर से सामने आया है।
आपको बता दें कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवा गाव में 15 बोरा में भरे 9 क्विंटल पीडीएस का चावल जब्त किया गया है। बताया जा रहा है की पीडीएस दुकान से ऑटो पर लादकर कालाबाजारी के लिए चावल बाज़ार ले जाया जा रहा था। इस मामले में एक युवक नागेश्वर प्रशाद को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं ऑटो चालक के बयान पर अजवा पंचायत के डीलर सोनारिका यादव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं नौबतपुर थाना में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद नौबतपुर पुलिस ने मामले की जांच करने में जुट गई है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …