Breaking News

भाई पैर से लाचार, बहन की गुहार पर दारोगा बना मददगार

लखनऊ : बाल चौपाल आंनद भोग मुहिम के तहत पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन के चलते आर्थिक तंगी की मार झेल रहे जरूरतमंद लोगों की निरंतर सहयोग सेवा की जा रही है । इसी क्रम में विशेष रूप से असहाय *दिव्यांगों को मदद पहुँचाने के लिये ” दिव्यांग सेवा ” मुहिम की शुरुआत की गई ।

चन्दर नगर , आलमबाग में रहने वाली सुनीता ने दिए गए हेल्प लाइन नंबर 9918317707 पर आज सुबह सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व को कॉल किया और पैर से चलने को लाचार अपने दिव्यांग भाई अनुराग आनंद की मदद के लिये गुहार लगाई । सुनीता ने बताया कि पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में उसके भाई का दायाँ पैर फ्रैक्चर हो गया था , इलाज के दौरान दिक्कत बढ़ने पर पता चला कि पैर में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पा रहा , जिसके कारण पैर में सड़न बढ़ने की वजह से दाहिना पैर घुटने तक काटना पड़ा । लखनऊ की सड़कों पर कभी ऑटो चलाकर रोजीरोटी चलाने वाले उसके दिव्यांग भाई का परिवार इस समय भुखमरी की कगार पर है ।

ड्यूटी से लौटते वक्त सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने सुनीता के साथ ऋषी नगर निवासी उसके भाई के घर जा कर उनके परिवार को 15 दिन का कच्चा राशन , तेल , मसाला , नमक , बिस्किट और केले दिये और आगे भी राशन और इलाज में मदद करते रहने का भरोसा दिलाया । दरोगा अनूप मिश्रा ने उनके परिवार को सेनेटाइजर और मास्क भी दिया ।
एक पुलिस वाले की दरियादिली देखकर दिव्यांग अनुराग आंनद और उसकी पत्नी की आँखों में आँसू छलक उठे । अनुराग के दो बच्चे हैं बेटा 6 वर्ष और बेटी 3 वर्ष की , बच्चे चिप्स , बिस्किट और केला पा कर खुशी से झूम उठे व पुलिस वाले अंकल के साथ घुल मिल गये ।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …