दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने सिविल सर्जन दरभंगा एवं सभी एम.ओ.आई.सी.दरभंगा जिला को बी. एवं सी. केटेगरी सिटी से आये हुए प्रवासी कामगारों का कल से दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निदेश दिया है। कहा है कि लो रिस्क जोन के बी. एवं सी. केटेगरी सिटी से आने वाले प्रवासी कामगारों को सीधे होम क्वारंटाइन में भेजा गया था। उन लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाना जरूरी है, ताकि उसमें अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखेंगे तो इसको आगे फैलने से रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है कि सभी एम.ओ.आई.सी. मेडिकल टीम गठित कर होम क्वारंटाइन में भेजे गये सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराकर डेली रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा है कि ए. कैटेगरी सिटी से आये प्रवासी लोग अभि भी विभिन्न प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में ठहरे हुए है। इनमें से जिस किसी व्यक्ति का 14 दिन हो गया है उसकी स्वास्थ्य परीक्षण कर घर भेज दिया जाये। कहा है कि जो व्यक्ति अभी भी प्रखंड क्वारंटाइन में ठहरे हुए हैं उन लोगो की भी डेली स्क्रीनिंग की जाये।

उन्होंने कहा है कि विभिन्न हाट बाजारों में रहने वालें अथवा व्यवसाय करने वाले लोगो की भी रैण्डम सैंपल निकाल कर जॉच कराई जायेगी। निर्देश दिया गया कि कल सुपौल बाजार में रैण्डम सैपलिंग कऱ लक्षण वाले व्यक्तियों की जाँच कराई जाये। लक्षण दिखने वाले लोगो को तुरंत आइसोलेट कर दिया जाये।
कहा कि बहेड़ी बाजार में रैण्डम सैंपल टेस्टिंग में 3 व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाये गये हैं । उन लोगो के सपर्क में आये 135 व्यक्तियों की पहचान कर उनका सैपल लिया गया है और जॉच हेतु डी.एम.सी.एच. के लैब में भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि बहेड़ी बाजार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बाजार को सील कर दिया गया है। उस जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां 28 दिनों तक बंद रहेगी। उन्होंने यह निर्देश कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा इस बैठक में प्रवासी कामगारों के कोविड पोर्टल एवं आपदा पोर्टल पर डाटा इंट्री की प्रगति संतोष जनक नही पाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त किया गया । सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी को प्रवासी कामगारों का डाटा इंट्री तेजी से पूरा कराने का निदेश दिया गया। आपूर्ति विभाग की समीक्षा में गैर जीविका सर्वेक्षित परिवारों के राशन कार्ड के लिए आवेदनों का सत्यापन की प्रगति कुछ प्रखंडों का अत्यंत खराब पाया गया । जिसमें बहेड़ी, सिंहवाड़ा, तारडीह, जाले, बिरौल, बहादुरपुर, सदर प्रखंड के नाम शामिल है। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी को अभियान चलाकर दो दिनो के अंदर गैर जीविका परिवारो के सभी सर्वेक्षित आवेदनो का सत्यापन कर आर.टी.पी.एस. पोर्टल पर इंट्री कराने का निदेश दिया गया ताकि शीघ्र उन्हें नया राशन कार्ड जारी किया जा सके।
इस बैठक में नगर आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी, डीडीसी, सभी वरीय प्रखंड प्रभारी, सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ आदि सम्मिलित हुए.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !