लखनऊ (राम किशोर रावत) : बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के तहत निर्जला एकादशी और आखिरी बड़े मंगल पर पुलिस दम्पती सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय द्वारा ” पौध – जल ” भण्डारे का आयोजन करके 100 से अधिक जरूरतमंदों को पानी भरा घड़ा , गुड़ , पौधे और 15 दिन का कच्चा राशन वितरण किया गया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुहिम संयोजक अनूप मिश्रा अपूर्व द्वारा जल संरक्षण एवम पेड़ -पौधों के प्रति लोगों को जागरूक करके नीम , आम , तुलसी आदि के पौधे बाँटे । मुहिम संयोजक अनूप मिश्र अपूर्व ने बताया कि कोरोना महामारी के संकट में जरूरतमंदों की मदद और पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से इस भण्डारे का आयोजन किया गया , संघटन की महिला शक्ति ने अपने हाथों से बनाया हनुमत प्रसाद ( पूड़ी ,सब्जी , बूंदी और शर्बत ) रेलवे स्टेशन , बस स्टॉप औऱ कच्ची बस्तियों में जा कर जरूरतमंदों में बाँटा ।

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने गरीब महिलाओं को सेनेटाइजर , मास्क , सेनेटरी पैड , राशन और उनके बच्चों को बिस्किट , चिप्स , फ्रूटी के साथ कॉपी – पेंसिल बाँटी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !